menu-icon
India Daily

चंपई सोरेन को 'ऑपरेशन लोटस' का डर! हैदराबाद के इस लग्जरी रिसॉर्ट में 38 विधायक

चंपई सोरेन के सीएम पद की शपथ लेने के तत्काल बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के 38 विधायकों को विमान से हैदराबाद भेजा गया था. इसके बाद झारखंड की राजनीति हैदराबाद शिफ्ट हो गई है.

Naresh Chaudhary
चंपई सोरेन को 'ऑपरेशन लोटस' का डर! हैदराबाद के इस लग्जरी रिसॉर्ट में 38 विधायक

Jharkhand Champhai Govt Floor Test: झारखंड में हेमंत सोरेन के बाद चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की अग्नि परीक्षा होने वाली है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद तीन दिन बाद यानी 5 फरवरी (सोमवार) को विश्वास मत हासिल फ्लोर टेस्ट होगा. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है.

इसी बीच झारखंड का राजनीतिक नाटक शुक्रवार को हैदराबाद की ओर शिफ्ट हो गया, जब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के करीब 38 विधायकों को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ले जाया गया. आशंका जताई जा रही है कि विश्वास मत से पहले भाजपा जेएमएम के विधायकों को खरीदने का प्रयास कर सकती है. 

हैदराबाद के शमीरपेट में रह रहे हैं सारे विधायक

जानकारी के मुताबिक, विधायकों को लक्जरी बसों में शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट स्थित लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन में ले जाया गया है. विधायकों को रिसॉर्ट की पहली चार मंजिलों पर रखा गया है. इस फ्लोर पर किसी अन्य शख्स को आने से बिल्कुल मना है. वहीं, जिन मंजिलों पर विधायक रह रहे हैं, वहां पुलिस सुरक्षा के साथ केवल एक लिफ्ट के जरिए ही पहुंचा जा सकता है.

चंपई के सीएम बनते ही रवाना हुए विधायक

विधायकों के लिए फर्स्ट फ्लोर पर अलग से खाने की व्यवस्था की गई है. बता दें कि शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. शपथ ग्रहण के तत्काल बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के 38 विधायकों को विमान से हैदराबाद भेजा गया था.