menu-icon
India Daily

Video: 'जय सियाराम...', जब संसद में महिला सांसदों से मिलीं प्रियंका गांधी

इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग प्रियंका गांधी के इस सहज और विचारशील प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के समर्थक इसे प्रियंका के सौम्य स्वभाव और राजनीतिक समझ का प्रतीक मान रहे हैं.

auth-image
Edited By: Gyanendra Sharma
Priyanka Gandhi
Courtesy: Social Media

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनी हैं और संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा ले रही हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो गया है, जिसमें प्रियंका गांधी संसद परिसर में महिला सांसदों से मिलती हुई नजर आ रही हैं.इस मुलाकात के दौरान कुछ महिला सांसदों ने उन्हें हाथ मिलाते हुए ‘जय श्रीराम’ कहा, जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने 'जय हिंद' का जवाब दिया और फिर एक मजेदार टिप्पणी की, "सुनिए, हम महिलाएं हैं तो जय सियाराम.सीता को मत छोड़ो."

यह दृश्य संसद परिसर का है जब प्रियंका गांधी बुधवार को संसद पहुंची थीं. महिला सांसदों द्वारा ‘जय श्रीराम’ कहे जाने पर प्रियंका गांधी ने तुरंत उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए जवाब दिया. प्रियंका का यह जवाब दर्शाता है कि वह हर प्रकार की राजनीतिक संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं का आदर करती हैं.हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के संदर्भ में उन्हें ‘जय सियाराम’ ही कहना चाहिए, क्योंकि वह भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं में नारी की अहम भूमिका पर विश्वास करती हैं.

राजनीति में डेब्यू

इस दौरान प्रियंका की मुस्कान और सहजता यह दिखाती है कि वह न केवल एक सशक्त नेता हैं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी दूसरों के विचारों का सम्मान करती हैं. राजनीति में डेब्यू करने के बाद प्रियंका अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के लिए काफी सक्रिय भी नजर आ रही हैं. 

इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग प्रियंका गांधी के इस सहज और विचारशील प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के समर्थक इसे प्रियंका के सौम्य स्वभाव और राजनीतिक समझ का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि विपक्षी नेताओं ने इसे एक राजनैतिक चाल के रूप में देखा.