IT ट्रिब्यूनल कोर्ट ने कांग्रेस को दिया झटका, खारिज की बैंक खातों पर कार्रवाई रोकने की याचिका
ITAT Rejects Congress Petition: कांग्रेस पार्टी को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण से एक बड़ा झटका लगा है. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कांग्रेस के खातों पर लगे फ्रीजिंग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी.
ITAT Rejects Congress Petition: आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल, न्यायाधिकरण की ओर से कांग्रेस की उस याचिका को खारीज कर दिया गया है जिसमें पार्टी ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण को कांग्रेस के खातों को फ्रीजिंग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी.
इस मामले में कांग्रेस की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता विवेक तन्खा ने आदेश को 10 दिनों कर स्थगित करने की अपील की ताकि वह हाईकोर्ट का रुख कर सकें. हालांकि, पीठ की ओर से इसे अस्वीकार कर दिया गया है.
हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे- माकन
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की ओर से कांग्रेस की याचिका खारिज होने के बाद अजय माकन की प्रतिक्रिया सामने आई है. अजय माकन ने कहा कि आम चुनावों से पहले पार्टी फंड पर रोक लगाना लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण के इस आदेश के बाद हम दूसरे कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं और जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
Also Read
- Lok Sabha Election 2024: वायनाड से राहुल गांधी मैदान में, कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
- Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही सैनिकों के अपहरण की दास्तां, अब JCO को उठा ले गए असमाजिक तत्व
- Lok Sabha Election 2024: क्या दूसरी लिस्ट में मेनका, वरुण और बृजभूषण को मिलेगी जगह, कब करेगी BJP 2nd लिस्ट रिलीज
IT ने कांग्रेस के बैंक खाते को किया खा फ्रीज
कांग्रेस की ओर से 16 फरवरी को इस बात की जानकारी दी गई थी कि आईटी विभाग ने टैक्स मामलों पर चल रहे विवाद के चलते उसके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बैंक खाते से संबिधित आयकर विभाग की किसी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह आयकर विभाग की ओर से की उन लोगों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई का एक प्रक्रिया है जिन्होंने सालों से बकाया आयकर का भुगतान नहीं किया है.
गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से यह आरोप लगाया गया था कि आयकर विभाग ने पार्टी के अलग अलग बैंकों अकाउंट से 65 करोड़ रुपए निकाले हैं. बता दें कि आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से जुड़े चार बैंक अकाउंट को बीते दिनों फ्रीज कर दिया था.