खौफ और जांबाजी का दूसरा नाम है सेना की स्पीयर कॉर्प्स, देखें तैयारी
Indian Army: हाल ही में भारतीय सेना की खास टुकड़ी स्पीयर कॉर्प्स का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में सेना के जवान ट्रेनिंग के दौरान अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं.
Indian Army: दुनिया में जब सेना की बहादुरी की बात हो और उसमें भारतीय सेना शामिल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. भारतीय सेना की एक ऐसी ही टुकड़ी है जिसकी बहादुरी और जांबाजी के किस्से अमूनन सुनने को मिल ही जाते हैं. इस टुकड़ी का नाम है स्पीयर कॉर्प्स.
स्पीयर कॉर्प्स के बटालियन एक्सरसाइज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय सेना की इस टुकड़ी के जवानों को यद्धभ्यास करते हुए देखा जा रहा है.
Also Read
एएनआई ने सेना की टुकड़ी के अभ्यास का वीडियो एक्स पर साझा किया है. इसमें ट्रेनिंग के दौरान घातक तोपें लगातार निशाना साध रही हैं. वीडियो में लगातार गोलीबारी को भी देखा जा सकता है. स्पीयर कॉर्प्स के जवान अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते देखे जा सकते हैं. जवानों की ओर से लगातार हो रही फायरिंग अपना अचूक निशाना साध रही है.
स्वदेशी तकनीक से बना हेलीकॉप्टर
इस अभ्यास में एक हेलीकॉप्टर को भी देखा जा सकता है. रुद्र नाम का यह हेलीकॉप्टर स्वदेशी तकनीक से निर्मित है. यह ध्रुव हेलीकॉप्टर का फाइटर वर्जन है. इसे सेना और वायुसेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. हाल ही में इस हेलीकॉप्टर का वीडियो स्पीयर कॉर्प्स की एक टुकड़ी द्वारा शेयर किया गया था. इस वीडियो में हेलीकॉप्टर अंधेरे में अपनी लड़ाकू क्षमता का प्रदर्शन कर रहे थे. नाइट विजन मोड के कारण इसे टारगेट बेहद साफ नजर आते हैं. इसमें लगी फायरिंग ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती है.