Hyderabad: हैदराबाद में 'चड्डी गैंग' की काली करतूत! आधी रात को स्कूल से चुराए 7.85 लाख रुपए
Hyderabad: हैदराबाद में चड्डी पहनकर दो चोरों ने आधी रात को स्कूल में घुसकर 7.85 लाख रुपए चुराकर ले गए. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर स्कूल में घुसकर चोरी करते नजर आ रहे हैं.
Hyderabad: हैदराबाद में चड्डी पहनकर आए दो चोरों ने एक स्कूल को निशाना बनाया है. चोर शनिवार की आधी रात को स्कूल में घुसकर 7.85 लाख रुपए चुराकर ले गए. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर स्कूल परिसर में घुसकर चोरी करते नजर आ रहे हैं.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये गिरोह कई अन्य राज्यों में भी बड़े पैमाने पर सक्रिय है. स्कूल प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज में दो चोर स्कूल परिसर के अंदर घूम-घूमकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं. चोरों ने सिर्फ अंडर वियर पहन रखा है और अपने चेहरे को नकाब से ढक रखा है.
पहले भी आ चुके है ऐसे केस
इस तरह का देश में यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही है. बीते साल पटना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें चड्डी-बनियान गैंग ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाते हुए 2 लाख की चोरी को अंजाम दिया था. इसके साथ ही मुंबई और भोपाल समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही है.