NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ दर्ज हुई चौथी FIR, भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान
Jitendra Awhad Controversial Statement: महाराष्ट्र में NCP के विधायक जितेंद्र आव्हाड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आव्हाड के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है.
FIR Registered Against NCP MLA Jitendra Awhad: मुंबई पुलिस ने भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आव्हाड के खिलाफ ये चौथी एफआईआर है जो ठाणे में दर्ज कराई गई है. एनसीपी के शरद पवार गुट का हिस्सा आव्हाड ठाणे जिले में मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. आव्हाड महाविकास आघाडी (MVA) सरकार में आवास मंत्री भी रह चुके हैं.
BJP कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत
पूर्व मंत्री के खिलाफ अब तक कम से कम 4 एक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं जिसमें 2 मुंबई में तो एक ठाणे जिले के नवघर पुलिस स्टेशन में और दूसरी पुणे में शामिल है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आव्हाड के खिलाफ ठाणे शहर के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295-ए के तहत केस दर्ज किया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता सेजल कदम ने विधायक आव्हाड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. हालांकि, आव्हाड को किसी भी एफआईआर के तहत गिरफ्तार नहीं किया गया है.
जितेंद्र आव्हाड ने दिया था ये बयान
गौरतलब है कि, शिरडी में 3 जनवरी को एनसीपी के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि वो (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे. वो हमारे बहुजनों के थे. आप (बीजेपी) हमें शाकाहारी बना रहे हो, (लेकिन) हम राम के उदाहरण को मान रहे हैं और मटन खा रहे हैं. विधायक आव्हाड ने बाद में कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो खेद व्यक्त करते हैं.
Also Read