FIR Registered Against NCP MLA Jitendra Awhad: मुंबई पुलिस ने भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एनसीपी के शरद पवार गुट का हिस्सा आव्हाड ठाणे जिले में मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. आव्हाड महाविकास आघाडी (MVA) सरकार में आवास मंत्री भी रह चुके हैं.
मुंबई पुलिस की तरफ से बताया गया है कि भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले बयान के लिए मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत एक और FIR दर्ज की गई है. ये शिकायत बीजेपी विधायक राम कदम ने दर्ज कराई थी.
Another FIR registered against NCP (Sharad Pawar faction) MLA Jitendra Awhad in Mumbai's Ghatkopar Police station under IPC section 295A for his statement that Lord Ram was a non-vegetarian. This complaint was filed by BJP MLA Ram Kadam: Mumbai Police
— ANI (@ANI) January 6, 2024
शिरडी में 3 जनवरी को एनसीपी के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि वो (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे. वो हमारे बहुजनों के थे. आप (बीजेपी) हमें शाकाहारी बना रहे हो, (लेकिन) हम राम के उदाहरण को मान रहे हैं और मटन खा रहे हैं. विधायक आव्हाड ने बाद में कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो खेद व्यक्त करते हैं.