menu-icon
India Daily

दो दिन के लिए रुका किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च, टिकैत ने बताया आगे का प्लान

Delhi Chalo March Stopped: किसानों ने अपने दिल्ली चलो मार्च को अगले दो दिनों के लिए रोक दिया है. जानकारी के अनुसार आंदोलन को लेकर अब शुक्रवार को आगे की रणनीति तय की जाएगी.

India Daily Live
दो दिन के लिए रुका किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च, टिकैत ने बताया आगे का प्लान

Delhi Chalo March Stopped: देश के किसान अपनी मांगों को लेकर इन दिनों एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं. इसी बीच खबर है कि किसानों ने दिल्ली चलो मार्च को अगले दो दिन के लिए रोक दिया है. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आंदोलन को लेकर अब शुक्रवार को आगे की रणनीति तय करेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच चौथे राउंड की बातचीत में कोई बात नहीं बनने के बाद तमाम किसानों संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च को शुरू किया था.

किसानों से दुश्मनों जैसा व्यवहार- सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार न तो हमारी मांगे मान रहे हैं और न ही हमें दिल्ली की ओर जाने दे रही है. पंधेर ने आगे कहा कि हम लोग कल और परसो हम शांत रहेंगे और फिर विचार करेंगे. आंदोलन की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक हम अपनी अगली रणनीति सामने रखेंगे.

चुनाव में गांव में नहीं आने देंगे- राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को रोके जाने पर कहा कि अगर सरकार किसानों को दिल्ली नहीं आने दे रहे हैं तो चुनाव में किसान भी सरकार को गांव में नहीं आने देंगे.