Fake Bomb Threat: पत्नी प्रेम में पति ने एयरपोर्ट पर 'फाड़ दिया सिस्टम', पुलिस ने ऐसे होश लगाए ठिकाने

Fake Bomb Threat: बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए पुलिस, क्राइम ब्रांच, एटीएस और बॉम स्क्वॉड को चकरघिन्नी बना दिया. 6.40 पर जाने वाली फ्लाइट 167 यात्रियों को लेकर आधी रात को रवाना हुई.

India Daily Live

Fake Bomb Threat: पत्नी प्रेम में एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया कि मुंबई एयरपोर्ट पर पूरा सिस्टम ही हिल गया. आनन-फानन में विमान को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन किया गया. हालांकि कुछ देर की अफरा-तफरी के बाद सब कुछ क्लीर हुआ और फ्लाइट को रवाना किया गया. इस मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. अब पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने हाल ही में बेंगलुरु से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, उसने कथित तौर पर अकासा एयरलाइंस को फोन करके दावा किया था कि विमान में बम है. इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जांच में पाया कि वह फ्लाइट में देरी करना चाहता था, क्योंकि उसकी पत्नी को एयरपोर्ट पहुंचने में देर हो गई थी.

167 यात्रियों के साथ रवाना होने वाली थी फ्लाइट

मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी की शाम को मलाड स्थित एयरलाइन के कॉल सेंटर पर एक धमकी भरा कॉल आया. शख्स ने कहा कि शाम 6.40 बजे मुंबई से बेंगलुरु फ्लाइट नंबर QP 1376 में बम है. 167 यात्रियों के साथ ये फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरने के लिए तैयार थी.


पुलिस, क्राइम ब्रांच, एटीएस और बॉम स्क्वॉड ने घेरी फ्लाइट

एयरलाइन के अधिकारियों ने तुरंत फ्लाइट कैप्टन और पुलिस समेत अधिकारियों को अलर्ट किया गया. कैप्टन ने एटीसी को सूचना दी. इसी दौरान एयरपोर्ट पर पुलिस, क्राइम ब्रांच, एटीएस और बॉम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे. सभी यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया. पूरे विमान की चेकिंग हुई. हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस ने कहा कि काफी देरी के बाद आधी रात को फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई.

जांच हुई तो सामने आया पूरा मामला

इस घटना के बाद एयरलाइन के नीलेश घोंगड़े ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. दलवी की टीम ने धमकी भरी कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का पता लगाया. सामने आया कि ये बेंगलुरु निवासी विलास बाकड़े का था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई. विलास बाकड़े बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उनकी पत्नी इंटीरियर डिजाइनर हैं और एक क्लाइंट से मिलने मुंबई आई थी.