राहुल की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को दोहरा झटका! मिलिंद देवड़ा के बाद इस बड़े नेता ने छोड़ा हाथ का साथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी को दुसरा झटका लगा है. असम में अपूर्ब  केआर भट्टाचार्य ने कांग्रेस के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी को दुसरा झटका लगा है. असम में अपूर्ब  केआर भट्टाचार्य ने कांग्रेस के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को बड़े सियासी झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपूर्वा भट्टाचार्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया

बीते शनिवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव अपूर्व केआर भट्टाचार्य ने यह कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि वह पार्टी के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं. वह असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के कहने पर 2013 में  कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन हाल ही में मुझे पार्टी से बाहर रखने की साजिश की जा रही है. मैं इन चीजों से परेशान हो चुका हूं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव और 2021 में तेजपुर सदर विधानसभा सीट के लिए टिकट नहीं मिला. ऐसे में इन सब मुद्दों को ध्यान में रखते मैंने आज एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

अपूर्व भट्टाचार्य से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ. कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं. मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा एक अनुभवी कांग्रेस नेता थे, जो केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्री पदों पर रहे.