चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के लोकसभा सांसद दयानिधि मारन ने मंगलवार को श्रमिकों को लेकर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है. इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही थी. इस पर दयानिधि ने कहा कि उनकी बातों को गलत समझा गया है.
जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विवाद पर विराम लगाते हुए कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है. बता दें कि हाल ही में डीएमके सांसद का कथित तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
बाद में जब पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी, तो मारन ने कहा कि यह एक बेरोजगार नाई का काम था. उन्होंने भाजपा की आईटी विंग पर राजनीतिक लाभ लेने और विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी की आईटी विंग सफल नहीं होगी.
கடந்த ஒன்பது ஆண்டுகால ஒன்றிய பாஜக அரசின் மக்களுக்கான சாதனைகள் என்று சொல்லுவதைக்காட்டிலும் வேதனைகளே அதிக அளவில் உள்ள காரணத்தினால், நடைபெறவிருக்கும் நாடாளுமன்ற தேர்தலில் இந்தியா முழுவதும் பிரதமர் மோடி அவர்களின் தலைமையிலான பாஜக அரசு பெருத்த சரிவை சந்திக்கக் கூடிய சூழல் உருவாகி… pic.twitter.com/y272lojd7z
— Dayanidhi Maran தயாநிதி மாறன் (@Dayanidhi_Maran) January 2, 2024
सांसद दयानिधि मारन ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा की आईटी सेल सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के छेड़छाड़ किए गए भाषण और वीडियो पोस्ट करके लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है. पत्रकारों के एक सवाल पर मेरे जवाब को गलत तरीके से पेश किया गया है.
मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि ये कभी भी नहीं हुआ होगा. मैंने कभी किसी व्यक्ति या विशेष वर्ग को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं किया है. अगर मेरी टिप्पणियों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं.