81 गांवों के किसानों का 'संसद मार्च', दिल्ली-UP बॉर्डर पर भीषण जाम
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे किसानों का दिल्ली स्थित संसद भवन की ओर कूच है. किसानों की भारी संख्या को देखते हुए दिल्ली और नोएडा पुलिस ने कई रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी है.
Delhi Noida Traffic Advisory: दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में प्राधिकरण के खिलाफ कई दिनों से धरना दे रहे किसान आज दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. हालांकि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया है. उधर दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक को लेकर अलर्ट जारी किया है. नोएडा से 81 गांवों के किसानों के इस मार्च से दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया कि आज यानी 8 फरवरी को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी ट्रैफिक की आशंका है. दिल्ली पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि हो सके तो आज अपनी यात्रा को टाल दें, क्योंकि रास्ते में भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से वाया डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल गेट नं-02 सेक्टर 95 (बर्ड फिडिंग पॉइंट) के निकट फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 चढने वाले लूप से सेक्टर-18, 16, 15 से अशोक नगर या फिर एलीवेटेड रोड होकर सेक्टर-60, 62, एनएच-24 से निकाला जाएगा.
- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित उउनके गंतव्यों की ओर निकाला जाएगा.