menu-icon
India Daily

81 गांवों के किसानों का 'संसद मार्च', दिल्ली-UP बॉर्डर पर भीषण जाम

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे किसानों का दिल्ली स्थित संसद भवन की ओर कूच है. किसानों की भारी संख्या को देखते हुए दिल्ली और नोएडा पुलिस ने कई रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी है.

Naresh Chaudhary
81 गांवों के किसानों का 'संसद मार्च', दिल्ली-UP बॉर्डर पर भीषण जाम

Delhi Noida Traffic Advisory: दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में प्राधिकरण के खिलाफ कई दिनों से धरना दे रहे किसान आज दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. हालांकि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया है. उधर दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक को लेकर अलर्ट जारी किया है. नोएडा से 81 गांवों के किसानों के इस मार्च से दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया है. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया कि आज यानी 8 फरवरी को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी ट्रैफिक की आशंका है. दिल्ली पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि हो सके तो आज अपनी यात्रा को टाल दें, क्योंकि रास्ते में भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी

  • संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच करने वाले हैं. 
  • गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से सेक्टर-6 चौकी तक और संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित है. 
  • धरना प्रदर्शन को देखते हुए गोलचक्कर चौक सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-06 चौकी, झुंडपुरा चौक, सेक्टर-8, 10, 11 व 12 चौक, हरौला चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा. 
  • संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाले ट्रैफिक को रोहन मोटर्स तिराहा, आईजीएल चौक सेक्टर-1 से गोलचक्कर चौक या अशोक नगर से निकाला जाएगा. 
  • हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला ट्रैफिक हरौला चौक से सेक्टर-16 मार्केट कट से होकर गुजरेगा.
  • गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक होकर सेक्टर-18, 27, 37 आदि की ओर जाने वाला ट्रैफिक पुरानी तरह गुजरेगा. 

 

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे या एमपी-01 मार्ग से डीएनडी होकर दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक अगर रुकता है तो चिल्ला रेड लाइट से गुजारा जाएगा. 
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से चिल्ला रेड लाइट होकर दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक अगर रुकता है कि उसे डीएनडी से निकाला जाएगा. 
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आकर महामाया फ्लाई ओवर से डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाला रुकता है तो उसे महामाया फ्लाई से कालिंदी कुंज होकर निकाला जाएगा. 
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से वाला ट्रैफिक अगर डीएनडी पर रुकता है तो चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 अंडरपास होकर महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37, 18, 16, 15 से अशोक नगर होकर निकाला जाएगा. 

 

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से वाया डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल गेट नं-02 सेक्टर 95 (बर्ड फिडिंग पॉइंट) के निकट फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 चढने वाले लूप से सेक्टर-18, 16, 15 से अशोक नगर या फिर एलीवेटेड रोड होकर सेक्टर-60, 62, एनएच-24 से निकाला जाएगा. 
  • आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित उउनके गंतव्यों की ओर निकाला जाएगा.