Arvind Kejriwal: 'मजबूत विपक्षी आवाज को चुप कराने की साजिश, अघोषित आपातकाल', AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा हमला
Arvind Kejriwal: ED ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब आज CM केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान ED कोर्ट से उनकी हिरासत की मांग करेगा.
Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया है. अरविंद केजरीवाल को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान ED कोर्ट से उनकी हिरासत की मांग करेगा. इस मामले में ईडी की ओर से यह 16वीं गिरफ्तारी है. इससे पहले आप नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह की इस मामले में गिरफ्तारी किया जा चुका है.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा ने एक्स पोस्ट पर लिखा "भारत अघोषित आपातकाल के अधीन है. हमारा लोकतंत्र आज गंभीर रूप से खतरे में है. अरविंद केजरीवाल लोकतांत्रिक रूप से चुने गए दूसरे विपक्षी मुख्यमंत्री हैं जिन्हें आगामी चुनावों से पहले गिरफ्तार किया गया है. हम किस ओर बढ़ रहे हैं? भारत ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा है. यह कायरतापूर्ण कृत्य है और सबसे मजबूत विपक्षी आवाज को चुप कराने की एक घृणित साजिश का हिस्सा है."
Also Read
छापेमारी के दौरान CM केजरीवाल के घर से क्या मिला?
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल के घर के हर कोने की तलाशी ली. उन्होंने कहा कि ईडी को उनके घर से सिर्फ 70,000 हजार मिले. उन्होंने कहा कि ED की टीम ने CM केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया. इस दौरान ED को कोई सबूत, संपत्ति के दस्तावेज, अवैध धन या धन का कोई सुराग नहीं मिला.
'जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे CM केजरीवाल'
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि पार्टी ने आधी रात की सुनवाई के जरिए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो वह जेल से सरकार चलाएंगे. ऐसा कोई नियम नहीं है जो उन्हें जेल से सरकार चलाने से रोकता हो क्योंकि उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है.