50 Mega Health Camp In Odisha: चिता ज्ञानी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का थीम 'वंचित पीड़ितों के दरवाजे पर उन्नत स्वास्थ्य देखभाल' करना है. ट्रस्ट की ओर से ओडिशा के 50 जिलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है.
डॉ दत्तेश्वर होता ने बताया कि यह ट्रस्ट पिछले 20 सालों से उड़ीसा के इंटीरियर एरिया में कैंप चलाता रहा है. उन्होंने कहा कि दो दिन के कैंप में 4 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज किया गया. उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान 64 डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया. इस दौरान उन मरीजों को चश्मा दिया गया जिन्हें आंखों में तकलीफ थी. इसके अलावा कमर दर्द, कान की समस्या, दांत की समस्या से परेशान लोगों का इलाज भी किया गया. डॉ दत्तेश्वर होता ने बताया कि इस दौरान मरीजों को फिजियोथेरेपी भी सिखाया गया. डॉ दत्तेश्वर होता ने आगे कहा कि दो दिनों का हमारा यह कैंप सफल रहा और आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन होता रहेगा.
चिता ज्ञानी चैरिटेबल ट्रस्ट 20 सालों से उड़ीसा के इंटीरियर एरिया में कैंप चलाता रहा है- @DatteswarDr pic.twitter.com/5XPJeL8BNG
— Purushottam (@purushottamtv) January 19, 2024
राष्ट्रपति मुर्मू ने चिता ज्ञानी चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रस्ट को भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दीं.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी ट्रस्ट को शुभकामनाएं दी है. सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि चिट्टा ज्ञानी चैरिटेबल ट्रस्ट अपना 50वां स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है और स्मृति में एक स्मारिका प्रकाशित कर रहा है. सीएम ने आगे कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता और स्वास्थ्य देखभाल हमारे समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. एक स्वस्थ समाज तेजी से सामाजिक-आर्थिक विकास की ओर ले जाता है.
सीएम ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि चिट्टाग्यानी चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे निजी संगठन स्वास्थ्य शिविरों के रूप में समाज की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं और सरकार के प्रयासों में मदद कर रहे हैं. संस्था का प्रयास सराहनीय है. मुझे उम्मीद है कि यह स्वास्थ्य और खुशहाल ओडिशा के लिए आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेगा. मैं इस प्रयास की पूर्ण सफलता की कामना करता हूं.
उड़ीसा में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो दुर्गम और दूरदराज के इलाकों में रह रहे हैं और वे स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में इस ट्रस्ट का मकसद गरीबों और वंचित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कराना है. इस ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है. यह ट्रस्ट सभी आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के साथ लोगों के दरवाजे तक पहुंकर स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त दवा प्रदान करता है.