menu-icon
India Daily

Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार

BRS MLA Lasya Nanditha Died: बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई. लस्या नंदिता तेलंगाना की सिकंदराबाद छावनी विधानसभा सीट से क्षेत्र से विधायक चुनी गई थी. उनके पिता और सिकंदराबाद से पांच बार के विधायक जी. सयाना का बीते 19 फरवरी 2023 को बीमारी की वजह से निधन हो गया था.

India Daily Live
Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार

BRS MLA Lasya Nanditha Died: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पटानचेरु में आउटर रिंग रोड पर एक सड़क दुर्घटना में BRS की विधायक लस्या नंदिता की मौत हो गई. शुक्रवार सुबह तड़के करीब साढ़े छह बजे यह हादसा हुआ है. मौके पर पंहुची पुलिस के मुताबिक देखने से ऐसा लगता है कि मारुति सुजुकी XL6 कार ने कंट्रोल खो दिया और एक्सप्रेसवे पर बने एक डिवाइडर से कार टकरा गई. जिसके बाद मौके पर विधायक लस्या नंदिता मौत हो गई. उनकी उम्र 37 साल बताई जा रही है. 

कार चालक को भी गंभीर चोटें आई है, उसे पटानचेरु के पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है. पूर्व बीआरएस विधायक जी सयाना की बेटी नंदिता पिछले नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में क्रांतिकारी गाथागीत गद्दार की बेटी जी वेनेला को हराकर सिकंदराबाद छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थी.

पिता की सियासी विरासत की बनी थी वारिस 

इस सीट से पांच बार विधायक रहे लस्या नंदिता के पिता जी सयाना का पिछले साल 19 फरवरी को बीमारी से निधन हो गया था. जिसके बाद बीआरएस ने सयाना की बेटी नंदिता को टिकट दिया क्योंकि वह पार्टी गतिविधियों में सक्रिय थीं और कावडीगुडा डिवीजन से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में पार्षद के रूप में काम कर रही थी.

बीते 13 फरवरी को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची थी नंदिता

बीते 13 फरवरी को मैरीगुडा जंक्शन पर एक ऐसी ही सड़क दुर्घटना में मामूली चोटों से नंदिता बाल-बाल बची थी. जब वह बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की एक सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेकर लौट रही थी. नशे में धुत एक कार चालक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी लेकिन वो दुर्घटना की शिकार होने से बच गई थी.