'BJP के लोगों को घर-घर बांटना चाहिए घी.. ताकि रामभक्त दीपक जला..', प्राण प्रतिष्ठा से पहले डिंपल का करारा तंज

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में तैयारियां अपने अंतिम दौर में है. इसी बीच सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी से श्री राम ज्योति के लिए घर-घर और सभी गांवों में घी बांटने का अनुरोध किया है. 

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में तैयारियां अपने अंतिम दौर में है. RSS और VHP के साथ-साथ BJP प्राण प्रतिष्ठा क्रार्यक्रम को गांव-गांव पंहुचाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी हुई है. इसी बीच सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी से श्री राम ज्योति के लिए घर-घर और सभी गांवों में घी बांटने का अनुरोध किया है. 

सपा सांसद डिंपल यादव की BJP से अपील 

22 जनवरी को दिवाली मनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के जवाब में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने कहा "बीजेपी के कार्यकर्ताओं को घर-घर और सभी गांवों में घी बांटना चाहिए ताकि लोग श्री राम का दीप जला सकें. मुझे जानकारी मिली है कि घर-घर दीपक जलाने का संदेश आया है और बीजेपी के लोग गांव-गांव जाएंगे. मैं बीजेपी से आग्रह करूंगा कि घर-घर, गांव-गांव घी पहुंचाएं ताकि रामभक्त अपने घरों में घी का दीपक जला सके."

'अपने घरों में जलाएं श्री राम ज्योति'

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में पांच राम ज्योति दीपक जलाने का अनुरोध किया है. वहीं पीएम मोदी ने भी अनुरोध किया है कि 14-22 जनवरी तक सभी मंदिरों और धार्मिक स्थानों की सफाई की जाए. स्वच्छता अभियान के तहत और भगवान की पूजा करें. इसके साथ ही साथ 22 जनवरी को अपने घरों में पांच मिट्टी के दीपक श्री राम ज्योति जलाएं. 


पांच मिट्टी के दीये जलाने का शुरू होगा अभियान 

VHP ने लोगों से 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा दिवस पर अपने घरों के बाहर कम से कम पांच मिट्टी के दीये जलाने का अभियान शुरू किया है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश से ढाई करोड़ लोगों को अप्रैल महीने तक राम मंदिर दर्शन कराने की BJP की योजना है. इसमें हर लोकसभा से कम से कम पांच हजार लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराने की है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद विभिन्न राज्यों से अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलेगी. दर्शन करने वाले लोग वापस जा कर राम मंदिर की अपने गांव में चर्चा करेंगे.