menu-icon
India Daily

Bihar Politics: चुनाव बाद कितने दिन NDA के साथ रहेंगे इसकी क्या गारंटी! नीतीश की वापसी से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने उठाए सवाल

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासत में इन दिनों हलचल बढ़ चुकी है. इसी बीच, सीएम नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने उन पर सवाल उठाए हैं.

Purushottam Kumar
Bihar Politics: चुनाव बाद कितने दिन NDA के साथ रहेंगे इसकी क्या गारंटी! नीतीश की वापसी से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने उठाए सवाल

हाइलाइट्स

  • उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर उठाए सवाल
  • लोकसभा चुनाव बाद NDA के साथ रहेंगे या नहीं- कुशवाहा

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासत में इन दिनों हलचल बढ़ चुकी है. जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी वक्त अपने पद से इस्तीफा देकर विधानसभा भंग कर सकते हैं और फिर एनडीए में शामिल होकर सरकार बना सकते हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 28 जनवरी को बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना सकते हैं. इसी बीच, सीएम नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने उन पर सवाल उठाए हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश पर उठाए सवाल

नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा है कि अभी चर्चा है कि (नीतीश कुमार) फिर NDA गठबंधन में आएंगे. यह बात तो सही है कि जहां हैं वहां नीतीश जी काफी परेशान हैं इसलिए वहां से निकलना चाहते हैं. अगर भाजपा के साथ गठबंधन में आएंगे तो फिर लोकसभा चुनाव के बाद साथ में रहेंगे या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है.'

सरकार बनाने की कोशिश में लालू यादव

बिहार में एक तरफ नीतीश कुमार के एनडीए में आने को लेकर हलचल तेज हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर लालू यादव की ओर से भी सरकार बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि RJD ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी को डिप्टी सीएम पद और लोकसभा की 2-3 सीटों का भी ऑफर दिया है. हालांकि, जीतन राम मांझी की ओर से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है.