Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है. कांग्रेस ने दावा किया कि उसके वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की कार और पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल कैमरामैनों के साथ रविवार को असम के सोनितपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की. केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि असम में बीजेपी के लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया.
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा राज्य में अपने चौथे दिन है. यात्रा बिस्वंत जिले से सोनितपुर होते हुए नागांव तक यात्रा कर रही है. यह कथित हमला राहुल गांधी के नागांव जिले के कालियाबोर में एक रैली को संबोधित करने से पहले हुआ. पार्टी के मुताबिक, राहुल गांधी के आने से पहले उनके रूट पर बीजेपी समर्थक मार्च निकाल रहे थे, तभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कुछ गाड़ियां उस इलाके से गुजर रही थीं. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर रमेश सहित कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की और कांग्रेस की यात्रा के मीडियाकर्मियों पर हमला किया.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कुछ समय पहले सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरी गाड़ी पर बीजेपी के लोगों ने हमला कर दिया, और गाड़ी के विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे. हमला करने वालों ने स्टीकर को पानी फेंक दिया और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विरोध में नारे लगाए. लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को माफ कर दिया और वहां से तेजी से आगे बढ़ गए. ये सब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सह पर हो रहा है.
My vehicle was attacked a few minutes ago at Jumugurihat, Sunitpur by an unruly BJP crowd who also tore off the Bharat Jodo Nyay Yatra stickers from the windshield. They threw water and shouted anti-BJNY slogans. But we kept our composure, waved to the hooligans and sped away.… pic.twitter.com/IabpNa598P
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 21, 2024
कांग्रेस की पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था तभी जुमगुरीहाट में सीएम सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं. इन गुंडों ने जयराम रमेश की भी गाड़ी से न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ दिया और पानी फेंक दिया. उन्होंने आगे कहा कि हिमंता भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते. कांग्रेस के एक अन्य नेता केसी वेणुगोपाल ने भी इस हमले की निंदा की है.
आज जब हमारा क़ाफ़िला असम में रैली स्थल की और जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलायें भी थीं
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 21, 2024
इन गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश जी की भी गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का…
इससे पहले भी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर लोगों की धमकी दी जा रही है. राज्य में पार्टी के झंडे और बैनर तो तोड़ा-फाड़ा जा रहा है. असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि शहर में यात्रा के स्वागत के लिए लगाए गए सभी होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिए गए, जहां से यात्रा शनिवार को गुजरने वाली थी और उन्हें लगाने गए पार्टी सदस्यों की पिटाई की गई. हालांकि, असम के डीजीपी ने कहा कि किसी भी वाहन को निशाना नहीं बनाया गया और यात्रा शांतिपूर्वक अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई.