Ayodhya temple chief priest Acharya Satyendra Das: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने उद्धव ठाकरे के बयान पर तंज कसा है. दरअसल, रविवार को शिव सेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने बयान दिया कि मुझे राम लला के अभिषेक समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. उनके इस बयान पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और तंज कसते हुए कहा कि निमंत्रण केवल भेजे गए हैं, जो भगवान राम के भक्त हैं.
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं. ये कहना पूरी तरह से गलत है कि भाजपा भगवान राम के नाम पर लड़ रही है. आचार्य ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का हर जगह सम्मान किया जाता है. उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है. वे जो कुछ कर रहे हैं, वो राजनीति नहीं बल्कि उनकी भक्ति है.
#WATCH | On the invitation for the consecration ceremony of Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya, Shiv Sena (UBT) President Uddhav Thackeray says, "First, I have not received any invitation. Second, I dont need an invitation to go there. Ram Lalla is not a party's property, he… pic.twitter.com/f1SoogWLXV
— ANI (@ANI) December 30, 2023
निमंत्रण पर राजनीतिक खींचतान के बीच, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उन्हें निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है और वे कभी भी अयोध्या का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा था कि राम लल्ला मेरे भी हैं. मैं जब चाहूं तब अयोध्या जा सकता हूं. अभी जा सकता हूं, कल जा सकता हूं.
उद्धव ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तब अयोध्या गया था. उससे पहले भी मैं अयोध्या गया था. हां, मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है और मुझे इसकी कोई जरूरत भी नहीं है. ठाकरे ने कहा कि मेरा बस एक अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को राजनीतिक नहीं बनाया जाना चाहिए.
#WATCH | On PM Modi's visit to Ayodhya ahead of the inauguration of Ram Temple, Shiv Sena (UBT faction) leader Sanjay Raut says, "...The PMO and government will function from Ayodhya. They will ask for votes only in Ram's name because they have done nothing else...Even we are… pic.twitter.com/j7SCzrJtAG
— ANI (@ANI) December 31, 2023
आचार्य दास ने कथित तौर पर भगवान राम का अपमान करने के लिए संजय राउत की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि उन्हें (शिव सेना यूबीटी) इस का एहसास भी नहीं है कि वे वही लोग हैं, जो भगवान राम के नाम पर चुनाव लड़ते थे. संजय राउत को इतना दर्द है कि वे बता नहीं सकते. बता दें कि संजय राउत ने इससे पहले भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भगवान राम के नाम पर बीजेपी वोट मांगेगी.
राउत ने कहा था कि पीएमओ और सरकार को अपना ऑफिस अयोध्या स्थानांतरित कर लेना चाहिए. वे केवल राम के नाम पर वोट मांगेंगे क्योंकि उन्होंने और कुछ नहीं किया है. बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए 7,000 से अधिक मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है, जिनमें पुजारियों, दानदाताओं और कई राजनेताओं समेत 3,000 वीवीआईपी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, हजारों भक्तों की सुविधा के लिए अयोध्या में कई टेंट सिटी बनाए गए हैं.