Ayodhya Ke Ram: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, देश भर में होगी आधे दिन की छुट्टी
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी कर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है.
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी कर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कर्मचारियों की भारी भावना और अनुरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.
2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी
केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख सकें. Central Government Notification
Also Read
सभी मंत्रियों को पीएम का निर्देश
राम मंदिर के उद्घाटन के पहले पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को निरर्देश दिए हैं कि इस दिन को दीवाली जैसा मनाएं. पीएम ने कहा है कि सभी मंत्री 22 जनवरी को अपने घरों में दिये जलाएं और गरीब लोगों को खाना खिलाएं. पीएम मोदी ने आगे कहा है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें.