Andhra News: जमीन के कागजात पर साइन करने से किया इनकार; शख्स ने मां को बाल पकड़कर घसीटा, पिता को थप्पड़ भी मारा
Andhra News: आंध्र प्रदेश से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. जमीन विवाद में एक शख्स ने अपने माता-पिता की पिटाई कर दी. मामले की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Andhra News: आंध्र प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में एक शख्स एक महिला को बाल पकड़कर घसीटता नजर आ रहा है, जबकि एक शख्स को थप्पड़ मारता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि शख्स जिनकी पिटाई कर रहा है, वो उसके माता-पिता हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मामला आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले का बताया जा रहा है. आरोपी की पहचान श्रीनिवासुलु रेड्डी के रूप में की गई है, जबकि वीडियो में दिख रहे पीड़ित की पहचान उसकी मां लक्ष्मम्मा और पिता वेंकटरमण के रूप में की गई है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया है. वीडियो में आरोपी को अपनी मां को बालों से खींचते हुए, उसे बार-बार थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि घसीटे जाने के बाद आरोपी की मां रो रही है और बेटे से ऐसा नहीं करने को कह रही है.
मां को छोड़ा तो पिता को जड़ा थप्पड़
वायरल वीडियो में आरोपी शख्स को मां को लात मारते हुए भी देखा जा सकता है. ऐसा करने के बाद महिला जमीन पर गिर जाती है. इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं होता है और उन पर हमला करता रहता है. जब महिला ज्यादा रोने लगती है, तो वह पीछे मुड़ता है और खड़े अपने पिता को जोरदार थप्पड़ मार देता है. कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद के मामले में आरोपी ने अपनी मां और पिता की पिटाई की है.
Also Read
वायरल वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जब सनकी बेटा अपनी मां-बाप की पिटाई करता है, तो वहां कुछ लोग भी होते हैं, लेकिन उनमें से कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. मामले की जानकारी के बाद शनिवार को आरोपी पुलिस गिरफ्तार लिया.
दूसरे बेटे को दी 3 एकड़ जमीन तो भड़का
जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवासुलु के माता-पिता ने उसके बड़े भाई मनोहर रेड्डी को तीन एकड़ जमीन दी थी, जिसके बाद से श्रीनिवासुलु भड़क गया. आरोपी चाहता था कि उसके माता-पिता अपने फैसले को बदल दें. दंपति ने पुलिस को बताया कि जब वे अपने छोटे बेटे के कहने पर कागजात पर हस्ताक्षर करने पहले इनकार कर दिया. हालांकि, वे बाद में सहमत हो गए लेकिन इसके बावजूद उसने मारपीट की. वहीं, स्थानीय पुलिस निरीक्षक युवराजू ने कहा कि अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने वाला कोई भी शख्स दंडित करने योग्य है. माता-पिता और बुजुर्गों को ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट करनी चाहिए.