menu-icon
India Daily

अब वायरल हुईं आदित्य यादव की पूल पार्टी की फोटोज, 12 साल पुरानी तस्वीरों में ऐसा क्या दिख गया?

Aditya Yadav Photos: समाजवादी पार्टी के नेता आदित्य यादव की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. हालांकि, आदित्य यादव ने इन पर सफाई भी दे दी है.

India Daily Live
अब वायरल हुईं आदित्य यादव की पूल पार्टी की फोटोज, 12 साल पुरानी तस्वीरों में ऐसा क्या दिख गया?
Courtesy: Social Media

उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आदित्य यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ये तस्वीरें 12 साल पुरानी हैं जिनमें वह अपनी दोस्तों के साथ देखे जा सकते हैं. 

फोटो वायरल होने के बाद आदित्य यादव ने कहा है, 'पुरानी तस्वीरे हैं मेरी कॉलेज के दिनों की. ये व्यक्तिगत तस्वीरें हैं. अगर वे उनको ट्वीट करते हैं तो राजनीतिक तौर पर ये उनका निम्न स्तर है. बहुत पुरानी फोटोज हैं. मैं इस पर समझता हूं कि अगर इनको इतनी समस्या है तो इन फोटोज को आधिकारिक तौर पर क्यों सामने नहीं लाते. यह सिर्फ भ्रमित करने का प्रयास है और कुछ नहीं है. व्यक्तिगत जीवन में कौन क्या करता है, कैसे रहता है यह किसी के लिए मुद्दा नहीं होना चाहिए.'

तस्वीरों में क्या दिखा?

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपनी महिला मित्रों के साथ हैं. एक तस्वीर में वह अपनी दोस्तों के साथ पूल में पार्टी कर रहे हैं. दूसरी फोटो में वह शर्टलेस हैं और उनके साथ कई लड़कियां खड़ी हैं. एक तीसरी फोटो में आदित्य यादव एक लड़की को गले लगा रहे हैं. बता दें कि आदित्य यादव से पहले जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना विवादों में हैं और उनका सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.

बता दें कि बदायूं सीट से समाजवादी पार्टी ने पहले शिवपाल सिंह यादव को चुनाव में उतारा था. बाद में उन्होंने अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव में उतार दिया और खुद मैदान से हट गए.