menu-icon
India Daily

Indian Army: बर्फीले तूफान में फंसे थे 500 पर्यटक, सेना के त्रिशक्ति कोर ने मौत के जबड़े से निकाला

Indian Army: 500 से अधिक पर्यटक नाथूला में थे. यहां अचानक भारी बर्फबारी होने लगी, जिससे सभी फंस गए. मौसम खराब होने की सूचना पाते ही त्रिशक्ति कोर के जवान जीरो तापमान में मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया.

India Daily Live
Indian Army: बर्फीले तूफान में फंसे थे 500 पर्यटक, सेना के त्रिशक्ति कोर ने मौत के जबड़े से निकाला

Indian Army:  भारतीय सेना हर पर हर मौके पर तत्पर रहती है. इसका ताजा उदाहरण है सिक्किम का नाथूला जहां 500 लोग अचानक हुई तेज बर्फबारी में फंस गए. सेना ने मोर्चा संभाला और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल ले आए. ये मामला सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला का है. 

500 से अधिक पर्यटक नाथूला में थे. यहां अचानक भारी बर्फबारी होने लगी, जिससे सड़क मार्ग बंद हो गए. सेना ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार सेना के त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 सेअधिक पर्यटकों को बचा लिया. त्रिशक्ति कोर ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा की हैं.

उन्होंने बताया कि अचनाक हुई भारी बर्फबारी में 500 से ज्यादा पर्यटकों को लिए करीब 175 वाहन नाथुला में फंस गए. मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी होने की सूचना पाते ही  त्रिशक्ति कोर के जवान जीरो तापमान में मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया.