menu-icon
India Daily

Deepika Padukone Pregnancy: रणवीर-दीपिका में से बच्चे को सबसे ज्यादा कौन बिगाड़ेगा? सुनें साली का करारा जवाब

Deepika Padukone Pregnancy: हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह ने कहा था कि वे इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. इस खबर पर उनकी साली और दीपिका की बहन ने अपनी एक्साइटमेंट साझा की है.

India Daily Live
Deepika Padukone Pregnancy: रणवीर-दीपिका में से बच्चे को सबसे ज्यादा कौन बिगाड़ेगा? सुनें साली का करारा जवाब

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और हॉट जोड़ी की जिंदगी में जल्द ही नई खुशियां दस्तक देने वाली हैं. हम बात कर रहे हैं  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की. दोनों पति-पत्नी जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं. दीपिका ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगीं. दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

यही नहीं रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग उत्सव में भी कहा था कि वह पिता बनने जा रहे हैं. अब उनकी साली और दीपिका की बहन अनिशा पादुकोण ने इस खबर पर अपनी खुशी जाहिर की है. रणवीर और दीपिका के बच्चे को लेकर अनिशा ने कहा, 'मुझे उनके बच्चे को लेकर बेहद खुशी हो रही है.' 

दोनों में से सबसे ज्यादा बच्चे को कौन बिगाड़ेगा
जब अनिशा से पूछा गया कि रणवीर और दीपिका दोनों में से कौन अपने बच्चे को सबसे ज्यादा बिगाड़ेगा? इस सवाल पर अनिशा ने कहा, 'बिगाड़ना थोड़ा कठिन होगा, लेकिन में रणवीर का नाम लेना चाहती हूं, मुझे थोड़ा डर है क्योंकि मेरे माता-पिता भी वहां उसकी देखभाल के लिये होंगे.' इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह भी अपने परिवार के सबसे यंग  मेंबर की देखभाल में शामिल रहेंगी. इसलिए उसे बिगाड़ पाना थोड़ा कठिन होगा.

वर्क फ्रंट पर दीपिका और रणवीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल रणवीर की झोली में डॉन 3 जैसी फिल्म है. इस फिल्म से रणवीर शाहरुख खान की विरासत को संभालेंगे  और बॉलीवुड के एक नए डॉन के रूप में उभरेंगे.

वहीं दीपिका के खाते में भी कई बड़ी बजट की फिल्में हैं. दीपिका आगे प्रभाष के साथ फिल्म Kalki 2898 AD में नजर आएंगी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, दिशा हासन, दिशा पटानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. इसके अलावा दीपिका सिंघम अगेन में भी नजर आएगीं. यह फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज होगी.