OTT Plateform : बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी ये साउथ की सुपर हिट ब्लॉकबस्टर
OTT Plateform : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने आ रही है. ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट के साथ ये मूवी लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है.
OTT Plateform : साउथ सिनेमा की कम बजट में बनी फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है. इस फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर एक रिकॉर्ड कायम किया है. प्रशांत वर्मा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. यह फिल्म बीते 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.इस मूवी के एक के बाद एक हाउसफुल शो हुए.
साउथ सिनेमा की तेजा सज्जा स्टारर इस मूवी की 8 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चा थी. वहीं, 11 मार्च को फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान मूवी की ओटीटी पर स्ट्रीमिंग डेट जल्दी ही अनाउंस की जाएगी.
इस दिन रिलीज होने की चर्चा
इस मूवी के 16 मार्च को रिलीज होने की चर्चा थी. हालांकि अभी तक इस पर मेकर्स की ओर से कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. माना जा रहा है कि साउथ की भाषाओं में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर आएगी, लेकिन इसका हिंदी वर्जन जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा.
लागत से ज्यादा कर ली कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी को बनाने में 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 330 करोड़ से अधिक की कमाई की है. इस मूवी के पार्ट-1 की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके पार्ट-2 का भी अनाउंसमेंट कर दिया है. इस मूवी के रिलीज के कुछ दिन बाद ही मेकर्स ने यह अलाउंस कर दिया था कि इस फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है, इसका टाइटल जय हनुमान हो सकता है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.