नई दिल्ली: अभिनेत्री विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और फिल्म में वो फिट भी बैठी हैं. अभी हाल ही में विद्या को एक इवेंट में देखा गया था जहां उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायन हंट का सामना करना पड़ा है. विद्या ने यह भी बताया कि उनको शारीरिक शर्मिंदगी, और फैशन के लिए भी सुनना पड़ा है.
विद्या बालन ने बताया कि जब वह कहीं बाहर निकलती थी तो उनकी मां कितना घबरा जाती थी कि वह बाहर कहां जा रही है और इतना सज-धज के क्यों निकल रही हैं. मेरे कपड़े देखकर उनके चेहरे पर एक डर बैठ जाता था. विद्या बालन ने यह भी बताया कि उनकी बॉडी शेमिंग भी काफी की गई है.
विद्या ने आगे बताया कि उनका नाम उन टॉपिक में आने लगा जिससे उनका कोई संबंध नहीं था. मैं इन सब टॉक्सिटी से परेशान हो गई थी और मैंने इन सब से निपटने की पूरी कोशिश की लेकिन मेरे लिए ये सब बहुत कठिन होता जा रहा था. विद्या ने आगे कहा कि बाद में मैंने सोचा कि नहीं मुझे जो करना है मैं करूंगी, जो पहनना है पहनूंगी जिसको जो बोलना है बोल सकता है.
आपको बता दें इन दिनों विद्या बालन भूल-भूलैया 3 की तैयारी में जुटी हुई हैं , इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के साथ विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.