Urfi Javed Debut Film: बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी उर्फी जावेद, एकता कपूर की फिल्म 'LSD 2' में आएंगी नजर
Urfi Javed Debut Film: उर्फी जावेद फिल्म में डेब्यू के लिए तैयार हैं. टीवी से अपना नाम बनाने के बाद उर्फी को एकता कपूर की फिल्म मिल गई है.
Urfi Javed Debut Film: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. 'बिग बॉस ओटीटी' से अपना नाम बनाने वाली उर्फी अब फिल्म में नजर आएंगी. हाल के दिनों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है. अपने अतरंगी कपड़ों के लिए फेमस उर्फी ने कुछ टीवी शो किए हैं, लेकिन बड़े बैनर के साथ फिल्म करने का मौका मिलना उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.
उर्फी ने पहले खुलासा किया था कि उन्हें अपने बोल्ड फैशन स्टाइल के कारण कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा. चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, उर्फी को अब अपना बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है और वह फिल्म 'LSD 2' में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्ती उर्फी जावेद एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी की फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी.
फिल्म में षार कपूर और मौनी रॉय करेंगे कैमियो
'LSD 2' से उर्फी बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी. फिल्म में उनके किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है. तुषार कपूर और मौनी रॉय कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगे और फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म इंटरनेट की दुनिया में प्यार पर केंद्रित होगी जहां सोशल मीडिया का बड़ा प्रभाव है. दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने किया है.
Also Read
कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था काम नहीं मिलेगा
ईटाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उर्फी ने कहा था कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा क्योंकि उनकी छवि खराब कर दी है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री मुझे बिल्कुल भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. वे बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी ने 'द अनकैंसेबल पॉडकास्ट' नाम से एक पॉडकास्ट शुरू किया है.