नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. पुष्पा-2 का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी कल रिलीज किया गया. टीजर को देखने के बाद हर कोई फिल्म को देखने के लिए उतावला है. पुष्पा का राज सिर्फ साउथ नहीं बल्कि पूरे पैन इंडिया पर चला था.
पुष्पा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब इसका पार्ट-2 लेकर आ रहे हैं. इसके टीजर को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म पर अपनी टिप्पणी दी है तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने इस फिल्म को लेकर क्या कहा-
हालांकि, उससे पहले हम आपको बता दें कि शाहरुख खान की पठान ने दर्शकों के दिल में काफी अच्छी जगह बनाई थी लेकिन अब आने वाले दिनों में पुष्पा-2 भी पठान को मात दे सकती है. कहा जा रहा है कि पठान की बदौलत तो 2023 में शाहरुख खान का रुतबा था वो अब अल्लू अर्जुन 2024 में खुद लेने वाले है.
तरण आदर्श ने फिल्म के टीजर को देखने के बाद कहा- 'पुष्पा झुकेगा नहीं', अब ये बात बॉक्स ऑफिस पर सच साबित होगी. उन्होंने कहा, 'ये बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी, मैं यह कहना चाहूंगा कि पुष्पा झुकेगा नहीं, फ्लावर नहीं फायर है, अल्लू बॉक्स ऑफिस पर छाने वाले हैं.'
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज पुष्पा-2 का टीजर पैन इंडिया में धूम मचा रहा है. यह साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी गहरी छाप छोड़ने वाला है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला का कहना है कि, 'साल 2024 में पुष्पा 2 ही ऐसी पैन इंडिया फिल्म है जो फैंस के उम्मीदों पर खरा उतरने वाली है. बाहुबली और RRR के बाद अब पुष्पा का भी राज दिखने वाला है. इस फिल्म को लेकर हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है.