जब स्टेज पर शाहरुख-प्रियंका का रोमांस देख गुस्से से लाल हो गई थीं गौरी खान! यकीन नहीं तो खुद देखें वीडियो
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं.
नई दिल्ली: शाहरुख खान बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिनको रोमांस का बादशाह कहा जाता है. बड़े पर्दे के साथ-साथ वह अपनी रियल लाइफ लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. शाहरुख ने गौरी खान से प्यार किया और उनसे ही शादी की. शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के बीच का प्यार देख फैंस खुश हो जाते हैं. कई लड़कियों की दिली तमन्ना है कि उन्हें शाहरुख जैसा प्यार करने वाला पति मिले.
किंग खान ने जिससे प्यार किया उसी से ब्याह रचाया. आपने कभी भी शाहरुख खान का किसी के साथ अफेयर की खबरें नहीं सुनी होंगी लेकिन एक समय ऐसा आया था जब किंग खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें अपने चरम पर थीं. हालांकि, बात ज्यादा आगे बढ़ती उससे पहले ही बादशाह ने खुद को संभाल लिया.
प्रियंका और शाहरुख ने किया स्टेज पर रोमांस
अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा किसी अवॉर्ड शो में एक दूसरे के साथ स्टेज पर मस्ती करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में गौरी खान की भी झलक दिख रही है जो कि ऑडियंस में बैठी हुई हैं.
bhabhi 1 watching bhabhi 2
byu/Icy-One-5297 inBollyBlindsNGossip
प्रियंका और शाहरुख की इस नजदीकी को देख गौरी खान का मुंह बन गया, उनका ये वीडियो देख यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बेचारी को जलन हो रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा भाभी 1 इज वाचिंग भाभी-2. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इन दोनों के बीच कुछ तो है.