Sophia Leone Death: तो क्या इस वजह से हुई एडल्ट स्टार सोफिया लियोन की मात्र 26 साल में मौत! हुआ बड़ा खुलासा

एडल्ट स्टार सोफिया लियोन अमेरिका स्थित अपने घर में मृत पाई गईं. मात्र 26 साल की उम्र में उनकी मौत से पूरी एडल्ट इंडस्ट्री सदमे में हैं.

India Daily Live

Sophia Leone Death: एडल्ट फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोफिया लियोन का मात्र 26 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि 1 मार्च को वह अमेरिका स्थिति अपने घर में बेसुध मिली थीं. ह खबर तब सामने आई जब उनके सौतेले पिता  माइक रोमेरो ने  GoFundMe नामक वेबसाइट पर उनका स्मारक बनाने के लिए फंड की मांग की.

काग्नी लिन कार्टर, जेसी जेन, और थैना फील्ड्स के बाद एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ी सोफिया ऐसी चौथी एक्ट्रेस हैं जिनकी इस साल अचानक मौत हुई है. 

सोफिया लियोन के बारे में
सोफिया लियोन का जन्म अमेरिका के मियामी में 10 जून 1997 को हुआ था.उन्होंने 18 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू  कर दिया था. मियामी में एक म्यूजिक समारोह में शामिल होने के दौरान एक एजेंट की नजर उन पर पड़ी थी, इसके बाद उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में जाने का फैसला किया था. उनकी संपत्ति की बात करें तो सोफिया की कुल संपत्ति 1 मिलियन डॉलर आईं गई है.