'हीरामंडी' से सोनाक्षी सिन्हा की लगी लॉट्री, फिल्म नहीं ओटीटी की बन गई हैं 'रानी'

हीरामंडी मल्टी स्टारर सीरीज है और सोनाक्षी सिन्हा के रोल की हर तरफ चर्चा है. ऐसे में आज हम आपको उनके रोल के बारे में बताते हैं-

India Daily Live

नई दिल्ली: हीरामंडी मल्टी स्टारर सीरीज है जिसमें कई सितारे हैं. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन और फरदीन खान जैसे सितारे हैं. इन सभी सितारों ने इसमें काफी बेहतरीन एक्टिंग की है. भंसाली की ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और रिलीज के बाद अब इसको फैंस का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है.

सीरीज में हर कलाकार ने अपना बेस्ट दिया है और अपने रोल को बखूबी निभाया है. लेकिन एक एक्ट्रेस है जिसके काम के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं जो कि सोनाक्षी सिन्हा हैं तो आइए आज हम आपको उनके रोल के बारे में बात करते हैं- 

ओटीटी पर छाईं सोनाक्षी

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग का ग्रॉफ देखें तो वह काफी खराब रहा है क्योंकि एक्ट्रेस ने कई ऐसी फिल्में की जिसमें उनको कामयाबी नहीं मिली. शुरुआत के समय की बात करें तो सोनाक्षी ने सलमान खान संग दबंग में काम कर अपना फिल्मों में डेब्यू किया. उसके बाद एक्ट्रेस ने राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार जैसी शानदार फिल्में की. वहीं लुटेरा में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया लेकिन उसके बाद एक्ट्रेस ने जितनी भी फिल्में की सब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई.


एक्ट्रेस का करियर एक हिट फिल्म की तलाश में जुटा हुआ था. वहीं अदाकारा पिछले साल 'दहाड़' के साथ ओटीटी पर डेब्यू करती दिखीं. दहाड़ के बाद तो मानो सोनाक्षी की किस्मत चमक गई और अब ओटीटी पर हीरामंडी से सोनाक्षी छा गई हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस का रोल डार्क साइड का रोल है जिसमें उन्होंने बखूबी कमाल किया है.

सोनाक्षी सिन्हा को आप तवायफ के रोल में एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे लेकिन उन्होंने अपने रोल के साथ पूरी तरह से जस्टिस किया है और आपको उनकी मेहनत साफ नजर आएगी. सीरीज को देखने के बाद एक बात तो पक्की है कि एक्ट्रेस निगेटिव रोल में भी आपको एंटरटेन कर सकती हैं.

अब ऐसे में लोगों का कहना है कि सोनाक्षी ओटीटी की रानी बन गई हैं. ऐसे में अब उनको और भी बड़े ऑफर मिल सकते हैं.