Rakul-Jackky Wedding: रकुल और जैकी के संगीत में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने डांस परफॉर्मेंस से लगाए चार चांद, वीडियो वायरल

Rakul-Jackky Wedding: कुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. ऐसे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलावा और भी कई सितारे हैं जो कि गोवा पहुंच चुके हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज यानी 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेने वाले हैं.  शादी का पहला कार्यक्रम इन्होंने अखंड पाठ से किया इसके बाद कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. शादी से पहले कपल ने प्री- वेडिंग फंक्शन रखे थे जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड सितारे गोवा पहुंचे है. 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. ऐसे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलावा और भी कई सितारे हैं जो कि गोवा पहुंच चुके हैं. अब इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं. शिल्पा और राज के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.


रिया चक्रवर्ती को भी गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.