नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज यानी 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेने वाले हैं. शादी का पहला कार्यक्रम इन्होंने अखंड पाठ से किया इसके बाद कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. शादी से पहले कपल ने प्री- वेडिंग फंक्शन रखे थे जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड सितारे गोवा पहुंचे है.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. ऐसे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलावा और भी कई सितारे हैं जो कि गोवा पहुंच चुके हैं. अब इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं. शिल्पा और राज के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
Bollywood actress Shilpa Shetty and her husband Raj Kundra's amazing dance moves at Sangeet Ceremony of RakulPreet Singh and Jackky Bhagnani in Goa 💥♥️#ShilpaShetty #RakulPreetSingh #JackkyBhagnani #Bollywood #Goa pic.twitter.com/8VayDzgrLh
— cine_sdn (@sdn789_) February 21, 2024
इस दौरान शिल्पा और राज दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दोनों के डांस को देख वहां मौजूद सभी लोग काफी हूटिंग कर रहे हैं.
The gorgeous Pednekar sisters - #BhumiPednekar and #SamikshaPednekar share a glimpse from #RakulPreetSingh and #JackkyBhagnani's wedding happening in Goa. 💛 pic.twitter.com/qhOntW3qYo
— Filmfare (@filmfare) February 21, 2024
वहीं पेंडनेकर सिस्टर्स की भी तस्वीर सामने आई है जो कि रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी की है.
#RheaChakraborty papped at airport looking stylish. Hoping to see her attend #RakulPreetSingh's wedding 😎 pic.twitter.com/ivjHyBRrgJ
— Abhay (@Ab_hai24) February 21, 2024
रिया चक्रवर्ती को भी गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.