Eid Celebration Of Bollywood Stars: आज पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार हो और बॉलीवुड के तीनों खान की बात न हो? ऐसा हो ही नहीं सकता. ईद के मौके पर ईद का चांद देखने से ज्यादा फैंस को बॉलीवुड के खान्स का इंतजार रहता है. तीनों खान्स ने अलग-अलग अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने अपने अंदाज में फैंस को ईद के मौके पर विश किया.
शाहरुख खान के मन्नत के बाहर फैंस का सैलाब लगा था. अपने फैंस को ईद के मौके पर उन्होंने अलग अंदाज में विश किया.
शाहरुख ने खास अंदाज में मनाई ईद
🤩 KKR owner Shahrukh Khan greets the sea of crowd at Mannat on the occasion of Eid.pic.twitter.com/32dzTbJPfk
— KKR Vibe (@KnightsVibe) April 11, 2024Also Read
कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान ने ईद कैसी मनाई. इसकी झलक KKR Vibe के सोशल मीडिया हैंडल एक्स से शेयर किया गया है.
शाहरुख खान ने सिग्नेचर पोज में फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. उनके घर के बाहर हजारों फैंस का तांता लगा था.
भाईजान ने फैंस के साथ मनाया ईद का जश्न
तीनों खान्स में सबसे चर्चित भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने भी खास अंदाज में अपने फैंस को ईद की दिली मुबारकबाद दी. उनके भी घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे. घर की बालकनी में आकर उन्होंने फैंस को ईद की मुबारक बाद दी. उनके साथ उनके पिता सलीम खान भी मौजूद थे. सलमान खान ने सभी फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. सलमान खान सिक्योरिटी गार्ड के बीच बालकनी में खड़े होकर अपने चाहने वालों का इस्तकबाल करते दिखे.
#WATCH | Mumbai: Actor Salman Khan greets his fans who gathered outside his residence to catch a glimpse of him on Eid. pic.twitter.com/SCIPQJCEyP
— ANI (@ANI) April 11, 2024
हर साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म आती. इस बार ईद के मौके पर सलमान खान की कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई. पिछले 13 सालों में सलमान खान की 10 फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हुई और दसों ने बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई की है.
आमिर खान ने परिवार के साथ मनाई ईद
वहीं, बात करें आमीर खान की तो उन्होंने अपने परिवार के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया. आमिर अपनी पूर्व पत्नी किरण राव, अपनी अम्मी और अपने बच्चों के साथ ईद मनाते दिखे. इस मौके पर उन्होंने फैंस को मिठाइयां भी बांटी.