भारत आए हॉलीवुड सिंगर Ed Sheeran पर शाहरूख खान ने लुटाया प्यार, कुछ इस अंदाज में किया स्वागत
Shah Rukh Khan: भारत आए हॉलीवुड के फेमस सिंगर एस शीरन शाहरूख खान से मिलने के बाद काफी सुर्खियों में हैं. उन्होंने शाहरूख के साथ फेवरेट पोज पर डांस भी किया.
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान हॉलीवुड के सिंगर Ed Sheeran के साथ डांस करते नजर आए. इस दौरान शाह रुख Ed Sheeran के साथ ही अपना आइकॉनिक पोज भी करते दिखे.
पार्टी में दिया आइकॉनिक पोज
पिछले एक सप्ताह से भारतीय टूर पर चल रहे हॉलीवुड के फेमस सिंगर एड शीरन ने बीते बुधवार को शाह रुख के साथ एक पार्टी के दौरान सभी के चौंका दिया. पार्टी के दौरान शीरन को पता चला कि वो भारत आए हुए हैं. उनका एक वीडियो बॉलीवुड की डॉयरेक्टर फराह खान ने शेयर किया. इस दौरान फराह ने शाह रुख के घर मन्नत का एक वीडियो भी साझा किया. जिसमें शाहरूख खान सिंगर एड शीरन के साथ अपना आइकॉनिक पोज के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
Also Read
- OTT Plateform : बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी ये साउथ की सुपर हिट ब्लॉकबस्टर
- Manushi Chhillar Photos: ऑफ-शोल्डर गाउन में कहर ढा रही हैं मानुषी छिल्लर, फोटोज में दिखा दिलकश अंदाज
- Urfi Javed Debut Film: बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी उर्फी जावेद, एकता कपूर की फिल्म 'LSD 2' में आएंगी नजर
शाहरूख के साथ डांस करते आएं नजर
वायरल हो रहे वीडियो में एड शीरन शाह रुख के साथ डांस करने के लिए उनके स्टेप्स को देखकर उसे कर रहे हैं. वहीं डांस के बाद शाहरुख शीरन के गाल पर किस भी करते नजर आते हैं.