Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान हॉलीवुड के सिंगर Ed Sheeran के साथ डांस करते नजर आए. इस दौरान शाह रुख Ed Sheeran के साथ ही अपना आइकॉनिक पोज भी करते दिखे.
पार्टी में दिया आइकॉनिक पोज
पिछले एक सप्ताह से भारतीय टूर पर चल रहे हॉलीवुड के फेमस सिंगर एड शीरन ने बीते बुधवार को शाह रुख के साथ एक पार्टी के दौरान सभी के चौंका दिया. पार्टी के दौरान शीरन को पता चला कि वो भारत आए हुए हैं. उनका एक वीडियो बॉलीवुड की डॉयरेक्टर फराह खान ने शेयर किया. इस दौरान फराह ने शाह रुख के घर मन्नत का एक वीडियो भी साझा किया. जिसमें शाहरूख खान सिंगर एड शीरन के साथ अपना आइकॉनिक पोज के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
शाहरूख के साथ डांस करते आएं नजर
वायरल हो रहे वीडियो में एड शीरन शाह रुख के साथ डांस करने के लिए उनके स्टेप्स को देखकर उसे कर रहे हैं. वहीं डांस के बाद शाहरुख शीरन के गाल पर किस भी करते नजर आते हैं.
इस वीडियो को एड शीरन ने शाहरुख को टैग करते हुए इस वीडियो को शेयर किया. जिसमें बहुत से बड़े-बड़े स्टार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने प्रतिक्रिया दी कि ये आखिरकार हो गई मुलाकात. चुकी अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर एड शीरन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. वो 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में कॉन्सर्ट करेंगे. इससे कुछ दिन पहले ही वो आयुष्मान खुराना और सिंगर अरमान मलिक से मिले थे. इसके बाद वो फराह खान के घर भी गए.