Ira-Nuppur Wedding Reception: आयरा के रिसेप्शन पार्टी में पीछे के दरवाजे से पहुंचे शाहरुख और गौरी, आमिर संग किंग खान ने दिया पोज
Ira-Nuppur Wedding Reception: शादी के बाद आमिर खान ने रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत के कई बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है.
नई दिल्ली: आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके दामाद नूपुर शिखरे दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों 10 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे. इनकी शादी का कार्यक्रम 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक चला था. शादी के बाद आमिर खान ने रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत के कई बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है.
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे
वहीं शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पार्टी में पहुंचे, हालांकि, दोनों ने पैपराजी के सामने पोज नहीं दिया क्योंकि उनकी एंट्री पीछे के दरवाजे से हुई थी. इस दौरान शाहरुख खान के लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक में दिखाई दिए, वहीं उनकी पत्नी गौरी खान मेहरून सूट में बेहद सुंदर दिखीं. गौरी खान के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है.
Also Read
अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फोटो में शाहरुख खान और गौरी खान ने आमिर और उनकी संबधन के साथ पोज दिया. इनकी इस फोटो पर हर कोई जमकर प्यार बरसा रहा है. एक यूजर ने लिखा ये लोग कितने प्यारे दिख रहे हैं. वहीं एक ने लिखा किंग खान बॉलीवुड के बादशाह है. वहीं एक यूजर का कहना है कि शाहरुख खान बहुत अच्छा है यार..