TBMAUJ Trailer: रोबोट बन कृति सेनन ने उलझाया शाहिद कपूर का जिया, TBMAUJ का शानदार ट्रेलर हुआ आउट
TBMAUJ Trailer: ट्रेलर की बात करें तो यह 2 मिनट 56 सेकंड का है जिसमें एक रोबोट और साइटिंस्ट की लव स्टोरी देखने को मिल रही है. इसमें कृति सेनन रोबोट की भूमिका निभा रही हैं वहीं शाहिद कपूर साइटिंस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: अब शाहिद और कृति के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, क्योंकि इनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का फैंस को काफी समय से इंतजार था. इस फिल्म का पोस्टर काफी पहले ही आउट हो चुका था जिसके बाद फैंस इसके ट्रेलर की राह देख रहे थे. अब इस बीच फैंस की ये मुराद भी पूरी हो गई है और शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर सामने आ चुका है.
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर हुआ आउट
ट्रेलर की बात करें तो यह 2 मिनट 56 सेकंड का है जिसमें एक रोबोट और साइटिंस्ट की लव स्टोरी देखने को मिल रही है. इसमें कृति सेनन रोबोट की भूमिका निभा रही हैं वहीं शाहिद कपूर साइटिंस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है क्योंकि फिल्म में रोमांस, कॉमेडी दोनों का डबल डोज मिलने वाला है. खास बात ये हैं कि कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोड़ी पहली बार आपको बड़े पर्दे पर दिखने वाली है.
Also Read
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
वहीं इस फिल्म का एक गाना जो कि रिलीज कर दिया गया है, इस गाने में कृति सेनन और शाहिद कपूर दोनों ने काफी जबरदस्त डांस किया है. वहीं इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी दिखाई देने वाले हैं. दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने वैलेंटाइन डे वीक को देखते हुए ये डेट को चुना है. इन सब के अलावा फरवरी शाहिद कपूर का बर्थडे मंथ भी हैं.