RRR फेम एक्टर के नाम एक और उपाधि, 39 साल की उम्र में किया ये काम
Ram Charan: रामचरण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है.
नई दिल्ली: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण इस वक्त काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं. लेकिन इस बार उनके लाइमलाइट में रहने का कारण उनकी फिल्म नहीं बल्कि कुछ और है. दरअसल, रामचरण ने चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है. 13 अप्रैल को एक्टर ने खुद इस बात को अपने फैंस के साथ साझा किया.
रामचरण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह उनको डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है. अभिनेता की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रामचरण इस ग्रेजुएशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट भी बने थे. रामचरण के इस खास मौके पर उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी भी दिखाई दी. उपासना ने अपने पति को 'डॉक्टर' कहकर संबोधित किया जो कि रामचरण और उनके फैंस के लिए काफी भावुक वाला पल था.
रामचरण की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें भर-भर के बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा सर आपको बहुत शुभकामनाएं, वहीं दूसरे ने लिखा सर आप बहुत अच्छे लग रहे हो. वहीं तीसरे यूजर का कहना है कि आप हर चीज में बेस्ट हो सर.
Also Read
राम चरण का पोस्ट
राम चरण की इस तस्वीर को ध्यान से देखें तो एक्टर इसमें लाल रंग का ग्रेजुएशन गाउन पहने दिखाई दे रहे हैं. फोटो को देख Ram Charan के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. अभिनेता की ये तस्वीर आग की तरह धूम मचा रही है.
वेल्स यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज पर भी एक ग्रुप फोटो साझा की गई है जिसमें कैप्शन में लिखा गया- 'थिरु! राम चरण. इंडियन एक्टर, फिल्ममेकर और बिजनेसमैन. अपने 14वें एनुअल कॉन्वोकेशन में वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि प्राप्त कर रहे हैं.'