Deepika Padukone: 'लेडी सिंघम' ही मेरी हीरो, रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 के बारे में कर दिया बड़ा खुलासा

Deepika Padukone: फिल्म 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दीपिका का शानदार लुक साझा किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है.

India Daily Live

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल काफी चर्चा में है. इस फिल्म की कास्ट काफी लाइमलाइट में है. फिल्म में  रणवीर सिंह, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण हैं. 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है.

फिल्म को रोहित शेट्टी डेट कर रहे हैं  फिल्म में मॉम टू बी दीपिका को पुलिस वाले के रोल में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है. अब इस बीच शेट्टी ने दीपिका का फिल्म से लुक शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है. आइए हम भी आपको दीपिका का ये धांसू लुक दिखाते हैं.


रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दीपिका पादुकोण पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, मॉम टू बी दीपिका ने इस पोस्ट में अजय देवगन का आइकॉनिक पोज लिया है जिसको देख फैंस की आंखें थम गई हैं.

इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा-  “मेरी हीरो. रील में भी और रियल में भी लेडी सिंघम!!! इस कैप्शन के साथ ही रोहित ने दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है.” उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

फैंस दीपिका को इस अंदाज में देख काफी खुश है. आपको बता दें कि दीपिका के अलावा इस फिल्म में एक और नई चीज है वो ये कि इसमें अर्जुन कपूर विलेन के रोल में दिखने वाले हैं जो फैंस के लिए थोड़ा अलग है.