menu-icon
India Daily

Anant-Radhika Pre Wedding: परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना की फटी ड्रेस फिर भी confidence नहीं हुआ कम, लगा दी स्टेज पर आग

Anant-Radhika Pre Wedding: अब इस बीच रिहाना की परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हो रही हैं क्योंकि उन्होंने जिस एनर्जी से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में समां बांधा वो देखने वाला था.

India Daily Live
Anant-Radhika Pre Wedding: परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना की फटी ड्रेस फिर भी confidence नहीं हुआ कम, लगा दी स्टेज पर आग

नई दिल्ली: अंबानी परिवार के लाडले बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत कल यानी 1 मार्च से शुरू हो चुकी है. इनके प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत ली. देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़े-बड़े नामचीन लोग यहां पहुंचे. इस फंक्शन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट रिहाना ने लूटी है.

पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी. हर कोई उनके इस हाइवोल्टेज परफॉर्मेंस को देख कर झूम उठा. रिहाना इंडिया से वापस अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी हैं इस दौरान एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पैपराजी संग कई सारे बेहतरीन पोज भी दिए.

परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना की फटी ड्रेस

अब इस बीच रिहाना की परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हो रही हैं क्योंकि उन्होंने जिस एनर्जी से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में समां बांधा वो देखने वाला था. उनकी हाई लेवल एनर्जी की हर कोई तारीफ कर रहा है. अब सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की वीडियो और फोटोज वायरल हो रही है. अगर आप इन तस्वीरों को ध्यान से देखें तो आपको इसमें उनकी फटी हुई ड्रेस दिखाई देगी जो कि परफॉर्मेंस के दौरान फटी लेकिन फिर भी रिहाना रुकी नहीं और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की.

हैरान करने वाली बात ये है कि ड्रेस फटने के बाद भी रिहाना का confidence कम नहीं हुआ और उसी जोश के साथ वह स्टेज पर थिरकती दिखीं. रिहाना का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. पॉप सिंगर ने इस दौरान लेमन कलर की ड्रेस पहनी जो कि जालीदार थी. इस ड्रेस में वह सुंदर लग रही थी. उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.