menu-icon
India Daily

ऐसी कौन सी रामायण बना रहे नितेश तिवारी? स्टाफ और क्रू को ही कर दिया सेट से बाहर

लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म सेट की तस्वीरें और वीडियो लीक होने से परेशान होने के कारण नितेश तिवारी ने रामायण के सेट पर नो फोन पॉलिसी लगा दिया है.

India Daily Live
ऐसी कौन सी रामायण बना रहे नितेश तिवारी? स्टाफ और क्रू को ही कर दिया सेट से बाहर

नई दिल्ली: नितेश तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में हैं. आए दिन इनकी फिल्म को लेकर कुछ न कुछ अपडेट सामने आते रहते हैं. हाल ही में इस फिल्म से एक बड़ी अपडेट सामने आई है कि साउथ एक्टर यश ने रावण के रोल के लिए मना कर दिया है.

इससे पहले सेट की कुछ झलकियां सामने आई थीं जिसमें अरुण गोविल यानी राजा दशरथ की झलक सामने आई थीं. वहीं इसके सेट से कुछ  वीडियो भी हमें देखने को मिली थी. इन सब लीक वीडियो से परेशान होकर अब नितेश तिवारी ने अपने सेट के लिए एक बड़ा फैसला किया है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो फैसला-

नो फोन पॉलिसी

दरअसल, डायरेक्टर नितेश तिवारी के लिए रामायण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए वो चाहते है कि जब उनकी फिल्म फ्लोर पर आए तो हर कोई इसको पसंद करें और हर किसी के लिए सब कुछ नया हो. ऐसे में वो नहीं चाहते कि शूटिंग के दौरान की कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक हो. ऐसे में उन्होंने अब एक  भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो इसलिए उन्होंने नो फोन पॉलिसी लगा दिया है. मतलब सेट पर अब कोई भी फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है.

इन सब के अलावा नितेश तिवारी ने शूटिंग शुरू होने पर बाकी स्टाफ और क्रू को सेट से बाहर रहने का आदेश दिया है. इसका मतलब अब सेट पर केवल वही लोग रह सकते हैं या उन्हें ही सिर्फ वहां आने की इजाजत है जिनका काम है और बाकी किसी को भी सेट पर आने की परमिशन नहीं है. नितेश तिवारी ने यह अपनी फिल्म को सीक्रेट रखने के लिए किया है.