Longest Movie: ये है भारत की सबसे लंबी फिल्म, जिसके सामने शोले भी लगेगी छोटी
Longest Movie: अब तक जिन्होंने शोले देखी होगी उनको ये फिल्म काफी बड़ी लगती होगी लेकिन आपको बता दें कि इससे बड़ी भी एक फिल्म है जो साढ़े 3 घंटे से ज्यादा देर की है.
नई दिल्ली: आज के समय में लोगों के पास इतना वक्त नहीं होता कि वो अपने काम के अलावा किसी चीज को टाइम दे पाएं. समय को देखते हुए आजकल फिल्म की duration कम कर दी गई है, क्योंकि किसी के पास इतना वक्त नहीं है कि वो 2-3 घंटे से ज्यादा फिल्मों में दे सके.
हालांकि, अगर पहले के समय की बात करें तो पहले के दौर की फिल्में इतनी बड़ी होती थी कि आप बस में बैठकर कब एक जगह से दूसरी जगह चले जाओगे कि आपको पता भी नहीं चबस में बैठने वाले पास के पैसेंजर तो नहीं लेकिन जिनका स्टॉपेज दूर होता था वो पूरी फिल्म का लुत्फ उठाते थे.
सबसे बड़ी फिल्म
पहले फिल्म की लंबाई तीन घंटा हुआ करती थी जो अब दो घंटे हो गई है कुछ डेढ़ तो कुछ ढाई घंटे की भी होती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो कि साढ़े तीन घंटे की है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा की है ये फिल्म जिसको देखते देखते आप कब दिल्ली से दुबई पहुंच जाएंगे आपको पता नहीं चलेगी.
Also Read
हम फिल्म 'संगम' की बात कर रहे हैं जिसमें उस दौर के तीन बड़े सुपरस्टार हैं, साल 1964 में आई फिल्म संगम जो कि उस समय की काफी पसंद की जाने वाली मूवी रही है. क्योंकि इसमें राज कपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार दिखाई दिए थे. इन तीनों को एक साथ देखना उस समय फैंस के लिए किसी उपहार से कम नहीं था.
फिल्म एक म्यूजिकल लव ट्राएंगल पर आधारित है जिसकी ड्यूरेशन तीन घंटे से कहीं ज्यादा है. संगम फिल्म तीन घंटे 58 मिनट की है. अगर आप इस फिल्म को दिल्ली से देखना शुरू करेंगे तो आप दुबई तक का सफर तय कर सकते हैं. अब तक सबसे लंबी फिल्म शोले को कहा जाता था क्योंकि वह 3 घंटे 24 मिनट की है लेकिन ये फिल्म उससे भी बड़ी है.