menu-icon
India Daily

Pushpa 2: पैरों में घुंघरू, नीली साड़ी, नीला बदन, माथा लाल... पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का अवतार उड़ा देगा होश

पुष्पा 2 के जरिए अल्लू अर्जुन एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 2021 में आई पुष्पा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे.

India Daily Live
Pushpa 2: पैरों में घुंघरू, नीली साड़ी, नीला बदन, माथा लाल... पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का अवतार उड़ा देगा होश

Pushpa: The Rule Teaser 2021 में आई पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. पुष्पा के हिट होने के बाद दर्शकों को  लंबे वक्त के पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार था. आज सोमवार को फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने पुष्पा: द रूल यानी पुष्पा 2 का टीजर रिलीज कर दिया.

फिल्म के टीजर में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में ही दिख रहे हैं लेकिन उनका अवतार पुष्पा 1 से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. पैरों में घुंघरू, नीली साड़ी पहने और माथा लाल कर दुश्मनों से लड़ते अल्लू अर्जुन ने दिखा दिया है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों से एक यादगार अनुभव लेकर लौटेंगे.

अल्लू अर्जून ने ट्वीट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मेरा हृदय कृतज्ञता से भर गया है. कृपया इस टीजर को मेरे धन्यवाद कहने के रूप में लें.'

 

हुस्न का जादू बिखरेंगीं श्रीवल्ली

फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करतीं और अपने हुस्न का जादू बिखेरती नजर आएंगी. फिल्म में फहद फासिल का भी भंवर सिंह शेखावत के रूप में जलवा देखने को मिलेगा.

अंतिम चरण में फिल्म की शूटिंग

पुष्पा 2 फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है. पिछले साल अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 में अपने किरदार का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह साड़ी पहने और चेहरे पर लाल और नीला रंग लगाए हुए नजर आए थे.

फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त

वहीं पिछले हफ्ते रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर भी निर्माताओं ने फिल्म में उनका फर्स्ट लुक जारी किया था. फिल्म में संजय दत्त भी एक अहम किरदार में दिखेंगे. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.