Priyanka Chopra: परिवार संग कैलिफोर्निया में वेकेशन एन्जॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मालती की क्यूटनेस देख पिघल जाएगा आपका दिल

Priyanka Chopra: प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे और वीडियो शेयर की हैं, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा हैं. इनकी तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Priya Singh

नई दिल्ली: जहां पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है. वहीं प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार बैठकर अपने पति और बच्चों के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे और वीडियो शेयर की हैं, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा हैं. इनकी तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

मालती मैरी का दिखा क्यूट अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ सेल्फी भी साझा की है जिसमें वह बेहद प्यारी दिख रही हैं. पीसी ने निक के साथ समंदर किनारे हाथ पड़कर चलते हुए एक क्लिप शेयर किया है. इसके अलावा अदाकारा निक के सिर पर कुछ इशारे करते भी दिख रही हैं. इन सब के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक सेल्फी भी पोस्ट की है. वहीं इस पोस्ट में मालती की क्यूटनेस भी खूब दिख रही है जिसमें वह कुछ बच्चों के साथ खेलती नजर आ रही हैं. अपने दादा के साथ भी बुक को देखती दिख रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने निक के भाई फ्रैंकलिन जोनस की भी एक फोटो शेयर की है. इसको शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाल ही में, दिल भी भर गया और पेट भी.' इन सब के अलावा आपको बता दें कि अभी हाल ही में पीसी ने अपनी फुफेरी बहन मन्नारा चोपड़ा को खुलकर सपोर्ट किया था और उनको  'बिग बॉस 17' के फिनाले में पहुंचने के लिए बधाई दी थी.