Priyanka Chopra: पति निक और मालती संग रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- सच में देसी गर्ल है

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली बार है जब वह उनका आशीर्वाद लेने पहुंची हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों भारत में अपने पति और बेटी संग एन्जॉय कर रही हैं. अभी हाल ही में निक जोनस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. अब पीसी अपने परिवार संग अयोध्या पहुंची हैं. इस दौरान की इनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली बार है जब वह उनका आशीर्वाद लेने पहुंची हैं. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पीली साड़ी कैरी की है.

रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

वहीं निक जोनस क्रीम कलर के प्रिंटेड कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. नन्हीं मालती की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की काफी क्यूट ड्रेस पहनी है. पीसी ने अपनी बेटी को जिस तरह से गोद में लिया है उससे हर किसी ने उनकी तारीफ की.

पति, मां और बेटी मालती भी आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा को देसी अवतार में देख फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस परिवार के साथ कार में बैठकर अयोध्या एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं. प्रियंका, निक और मालती की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वह रामलला के दर्शन कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि रामलला के दर्शन करना सौभाग्य का क्षण है.

पीसी कुछ तस्वीरें है जिसमें एक में एक्ट्रेस माथे पर टिका लगवा रही हैं. वहीं दूसरे में निक जोनस को भगवा कलर का गमछा गले में पहनाया जा रहा है. पीसी की इन तस्वीरों को देख यूजर्स का कहना है कि ये सच में दिल से देसी है. वहीं एक ने लिखा भक्ति में ही शक्ति है. वहीं तीसरे यूजर का कहना है कि बहुत अच्छी एक्ट्रेस है प्रियंका चोपड़ा.