12 दिन में टूटी थीं शादी..पति पर पूनम पांडे ने लगाए थे ये गंभीर आरोप
Poonam Pandey: पूनम हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रही हैं. अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बहुत चर्चा में रहीं थीं. आइए इनकी मैरिज लाइफ के बारे में आज जानते हैं.
नई दिल्ली: पूनम पांडे के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस की मौत से फैंस सदमें में चले गए हैं. जब से पूनम के निधन की खबर सामने आई है तब से ही इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. पूनम के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं.
पूनम हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रही हैं. अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बहुत चर्चा में रहीं थीं. आइए इनकी मैरिज लाइफ के बारे में आज जानते हैं.
पूनम ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी. इनकी शादी काफी ग्रैंड हुई थी, लेकिन इनकी शादी 12 दिन भी नहीं चली. शादी के 12 दिन बाद ही पूनम ने सैम से छोड़ दिया था.
Also Read
दो साल लिव में रहीं पूनम
आपको बता दें कि पूनम और सैम दो साल लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे. उस दौरान भी सैम उनके साथ मारपीट करते थे.