Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आयरा खान संग नुपुर शिखरे ने रचाई शादी, आई तस्वीरें

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: फिल्म स्टार आमिर खान के बेटी आयरा खान ने बिजनेसमैन नुपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज कर लिया है.

Suraj Tiwari

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: फिल्म स्टार आमिर खान के बेटी आयरा खान ने नुपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज कर लिया है. दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ये शादी की है. 

दोनों के परिवार वाले हुए शादी में शामिल

आयरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने शादी कर ली है. उन दोनों के शादी में आयरा के पिता आमिर खान, मां रीना दत्ता, सौतेली मां किरण राव, आयरा के भाई जुनैद खान और आजाद खान, के साथ नुपुर की मां उत्तम शिखरे भी नजर आई.


साफा बांधे नजर आया पिता आमिर खान

आयरा और नुपुर ने मुंबई के ताज होटल में शादी की रश्म पूरी की. इस शादी में जहां नुपुर बहुत ही सामान्य कपड़ों में नजर आए. वो कोर्ट मैरिज के दौरान जिमवियर पहने दिखे. वहीं उनकी दुल्हनिया आयरा खान क्रिम कलर के लहंगे में दिखीं. 

नवंबर 2022 में हुई थी सगाई

आयरा और नुपुर ने नवंबर 2022 में ही संगाई की थी. इंगेजमेंट के दौरान भी आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव सहित परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे. 

उदयपुर में होगी शादी

आयरा खान और नुपुर शिखरे 8 जनवरी को भव्य तरीके से एक दूसरे से शादी करेंगे. इन दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली है. कोर्ट मैरिज के बाद पूरे परिवार संग आयरा और नुपुर उदयपुर पहुंचेंगे.