Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: फिल्म स्टार आमिर खान के बेटी आयरा खान ने नुपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज कर लिया है. दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ये शादी की है.
दोनों के परिवार वाले हुए शादी में शामिल
आयरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने शादी कर ली है. उन दोनों के शादी में आयरा के पिता आमिर खान, मां रीना दत्ता, सौतेली मां किरण राव, आयरा के भाई जुनैद खान और आजाद खान, के साथ नुपुर की मां उत्तम शिखरे भी नजर आई.
साफा बांधे नजर आया पिता आमिर खान
आयरा और नुपुर ने मुंबई के ताज होटल में शादी की रश्म पूरी की. इस शादी में जहां नुपुर बहुत ही सामान्य कपड़ों में नजर आए. वो कोर्ट मैरिज के दौरान जिमवियर पहने दिखे. वहीं उनकी दुल्हनिया आयरा खान क्रिम कलर के लहंगे में दिखीं.
शादी के बाद दोनों ने फोटों शेयर के समय में नुपुर शिखरे नेवी ब्लू रंग के पठानी शूट में नजर आए. वहीं आयरा खान क्रिम और ग्रीन कलर की लहंगे में नजर आई. इस दौरान फिल्म स्टार आमिर खान जहां पिंक कलर का साफा बांधे नजर आए. उन्होंने क्रिम कलर का शूट पहन रखा था.
मुकेश-नीता अंबानी शादी में हुए शामिल
इरा-नुपुर की शादी में मशहूर बिजनेसमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी भी नजर आए. मुकेश के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी भी आशीर्वाद देने पहुंचे. मुकेश और नीता अंबानी का स्वागत आमिर खान और किरण राव ने किया.
नवंबर 2022 में हुई थी सगाई
आयरा और नुपुर ने नवंबर 2022 में ही संगाई की थी. इंगेजमेंट के दौरान भी आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव सहित परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे.
उदयपुर में होगी शादी
आयरा खान और नुपुर शिखरे 8 जनवरी को भव्य तरीके से एक दूसरे से शादी करेंगे. इन दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली है. कोर्ट मैरिज के बाद पूरे परिवार संग आयरा और नुपुर उदयपुर पहुंचेंगे.